हिंदी
जयपुर: कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को जयपुर में फ्लैग मार्च निकालेगी। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ के आह्वान के साथ जयपुर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
दिनांक 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर मे केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर ‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’ के आह्वान के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
अतः आप सभी से निवेदन है कि फ्लैग मार्च में अधिकाधिक संख्या मे भाग ले। pic.twitter.com/3t4cTrVKJc— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 27, 2019
पायलट ने ट्वीट किया है 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भारत बचाओ-संविधान बचाओ के आह्वान के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जन से इस फ्लैग मार्च में अधिकाधिक संख्या मे भाग लेने की अपील की है। (भाषा)
Published : 27 December 2019, 2:00 PM IST
Topics : Congress Constitution Government Jaipur Rajasthan कांग्रेस प्रदर्शन राजनीति राष्ट्रीय सचिन पायलट