
नई दिल्लीः आज दिल्ली में विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित मनमोहन सिंह ने अपना-अपना मत डाला है।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra: Everyone should come out and vote. It is extremely important. Don't be lazy. #DelhiElections pic.twitter.com/HIAkZ26WHu
— ANI (@ANI) February 8, 2020
सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला है। प्रियंका गांधी ने लोदी इस्टेट में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने मिडिया से बात भी की। उन्होनें कहा की हर व्यक्ति मतदान करे। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। आलस्य त्याग कर वोट करें।
इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन भवन में अपना वोट डाला। बता दें कि 1 बजे तक दिल्ली में कुछ 19. 37 फिसदी लोगों ने मत डाला है। 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान शाम तक जारी रहेगा और 11 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
Published : 8 February 2020, 1:38 PM IST
Topics : Congress Delhi Election 2020 voting कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मतदान मनमोहन सिंह विधानसभा चुनाव