एक से ज्यादा देशों में हो सकेगा राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन

भारत ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी और तीरंदाजी को वापस लाकर एक नयी पहल की शुरुआत की है और भविष्य में एक राष्ट्रमंडल खेलों का एक से ज्यादा देशों में एक साथ आयोजन किया जा सकेगा।

Updated : 26 February 2020, 5:36 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी और तीरंदाजी को वापस लाकर एक नयी पहल की शुरुआत की है और भविष्य में एक राष्ट्रमंडल खेलों का एक से ज्यादा देशों में एक साथ आयोजन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियनशिप में साक्षी मलिक का डंका, जीत के साथ पक्का किया रजत पदक

निशानेबाजी और तीरंदाजी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने अपने अथक प्रयासों से ना केवल निशानेबाजी को बल्कि तीरंदाजी को भी राष्ट्रमंडल खेलों में लौटा दिया। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी अब भारतीय शहर चंडीगढ़ जनवरी 2022 में करेगा। (वार्ता) 

Published : 
  • 26 February 2020, 5:36 PM IST

Advertisement
Advertisement