दिल्ली एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर, जानिये हेल्थ अपडेट

डीएन ब्यूरो

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव


दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बुधवार से अस्पताल में भर्ती है। राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताते हुए यह जानकारी दी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव बुधवार की सुबह जिम गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

डॉक्टरों ने गुरुवार को राजू की हालत को नाजुक बताया। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से राजू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैँ। बता दें कि राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में किया जा रहा है।










संबंधित समाचार