पाकिस्तान में तेल टैंकर-बस की जोरदार भिड़ंत, 27 लोगों की मौत, कई जख्मी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेल से लदे ट्रक (ऑयल टैंकर) और एक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी डेटिल..

Updated : 22 January 2019, 10:59 AM IST
google-preferred

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के हब शहर में सोमवार शाम हुई एक तेल टैंकर-बस की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बेला क्रॉस क्षेत्र में एक बस तेल के टैंकर से टकरा गयी जिसके कारण उसमें आग लग गयी। आग में झुलसे यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच यात्रियों को कराची के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को डीएनए टेस्ट कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्घटना में 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 16 लोग झुलस गये थे जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

बस कराची से पंजगुर जा रही थी। बस में 40 लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो गया और बस तेल के टैंकर से जा टकरायी और दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गये। (वार्ता)

Published : 
  • 22 January 2019, 10:59 AM IST

Related News

No related posts found.