हिंदी
नयी दिल्ली: शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 'जेल से चलेगी सरकार' मोड शुरू हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए अपना पहला आदेश जारी किया है, जो जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को ऑर्डर का नोटिस भेजा गया है। जंल मंत्री आतिशी आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ईडी को 28 मार्च तक के लिए अरविंद केजरीवाल की रिमांड दी है, कोर्ट के अंदर आज तक से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा और अगर करना पड़ा तो जेल से सरकार चलाऊंगा।
Published : 24 March 2024, 9:39 AM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi ED jail order अरविंद केजरीवाल ईडी ऑर्डर जेल दिल्ली