
मोकामा: बिहार के मोकामा में अनंत सिंह और कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी की घटना में कई नए मोड़ आ रहे हैं। आज ही मामले के दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अनंत सिंह की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब अनंत सिंह पर भी एक्शन की तैयारी है। इस पूरे मामले में पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
भारी संख्या में बाढ़ पहुंची पुलिस
पटना पुलिस अब अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल बाढ़ पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह अपने गांव लदमा से निकल गए हैं।
आरोपी ने किया सरेंडर
जिले में दूसरी फायरिंग के बाद आज सुबह मोकामा के पंचमहला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है । इनके ऊपर मुंशी के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है।
वहीं देर रात जिले में एक बार फिर फायरिंग शुरू हो गई। रात में ताबड़तोड़ बंदूकें चली
Published : 24 January 2025, 12:22 PM IST
Topics : anant singh Big News bihar bihar police Breaking News firing Mokama Patna police Sonu Monu Gang terror