
लखनऊः हाल ही में एसएसपी ने सभी थानों की सफाई के आदेश दिए हैं। उन्होनें सभी थानों में खड़ी गाड़ियों को हटाने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ ब्यूरो ऑफिस में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डाइनामाइट न्यूज़ की चौथी वर्षगांठ
आदेश के अनुसार सभी थाना और चौकियों से कबाड़ हो चुकी गाड़ियों को हटाया जा रहा है। सफाई के दौरान एक्सिडेंटल और पकड़ी गई गाड़ियों की ढेर जमा हुआ है। जिसे वहां से हटाया गया है।
इसी कड़ी में गुरुवार को ठाकुरगंज थाना के बालागंज चौकी से सारी गाड़ियों को हटाया गया है। थानों में मौजूद गाड़ियों से अक्सर सड़क किनारे जाम लग जाया करता था। जिससे लोगों को परेशानी होती थी। वहां से हटा कर सभी गाड़ियों को न्यू पुलिस लाइन ले जाया गया।
Published : 17 October 2019, 12:23 PM IST
Topics : Lucknow police station Thakurganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश कबाड़ ठाकुरगंज थाना बालागंज लखनऊ