हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच झड़प, छह घायल

हरियाणा के नूंह जिले के खेरा खलीलपुर गांव में सोमवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 February 2023, 12:23 PM IST
google-preferred

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के खेरा खलीलपुर गांव में सोमवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और हवा में गोलियां चलाए जाने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही नूंह की सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उषा कुंडू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में किया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब 15 वर्षीय एक लड़के को दूसरे समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा पीटा गया। दूसरे समुदाय ने लड़के पर तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने और आठ वर्षीय लड़की को रविवार सुबह टक्कर मारने का आरोप लगाया।

Published :  21 February 2023, 12:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement