Ladakh: LAC पार करके भारतीय सीमा में घुसा चीन का सैनिक, भारतीय फौज ने दबोचा

लद्दाख में एक चीनी सैनिक को भारतीय फौज ने दबोच लिया है। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 9 January 2021, 3:35 PM IST
google-preferred

लद्दाखः भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीन के एक सैनिक को पकड़ा है। 

ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। शुक्रवार सुबह चीनी सैनिक एलएसी के इस पार आ गया था। जिसे भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया है। 

भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। भारतीय सेना ने कहा है कि पीएलए के साथ निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। 

Published : 
  • 9 January 2021, 3:35 PM IST

Related News

No related posts found.