दिल्ली के कृष्ण विहार से बच्चे को किया अगवा, वृंदावन में दो बार बेचा, दंपती समेत पांच गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस ने बच्चे बेचने वालों को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद किया है। उसे दो बार बेचा गया था। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस


नई दिल्ली: सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के कंझावला रोड स्थित कृष्ण विहार से एक साल के बच्चे को अगवा कर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे को उत्तर प्रदेश के वृंदावन (मथुरा) के एक निसंतान दंपती को 3.30 लाख रुपये में बेच दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और वृंदावन के पति-पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मुज्जफरनगर में कूलर बनाने की फैक्ट्री है।

छह जुलाई को लेकर गई महिला

बीती आठ जुलाई को रात साढ़े 10 बजे सुल्तानपुरी पुलिस को कृष्ण विहार से एक वर्षीय बच्चा लापता होने की सूचना मिली। बच्चे की मां ने बताया कि दो दिन पहले छह जुलाई को एक महिला उसके बच्चे को उठाकर ले गई। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिराम ने बताया कि घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी कैमरा फुटेज और संदिग्धों की काल डिटेल का भी विश्लेषण किया तो संदिग्ध महिला का पता चला।

यह भी पढ़ें | दिल्ली: स्विमिंग पूल में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत, परिवारवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

डेढ़ लाख में खरीदा, फिर 2.10 लाख में बेचा

महिला से निरंतर पूछताछ करने पर बताया कि उसने बच्चे की मां को डेढ़ लाख रुपये देकर बच्चे को लिया और उसे 60 हजार का मुनाफा लेकर 2.10 लाख रुपये में रानी (काल्पनिक नाम) को बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने रानी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रानी ने बताया कि उसने बच्चे को 3.30 लाख रुपये में बच्चे को वृंदावन (मथुरा) में वंशिका (काल्पनिक नाम) नामक महिला को बेच दिया।

इसके बाद पुलिस ने वंशिका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वंशिका के पति अर्पित की भी संलिप्तता सामने आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानी ने बच्चे को सीधे वंशिका को नहीं बेचा, इनके बीच में मध्यस्तता करने वाली भी महिला और है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापता बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया और मामले में बच्चे को अगुवा करने वाली महिला, रानी और मध्यस्तता करने वाली महिला के अलावा अर्पित और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला समेत उसके दो बच्चों की घर के अंदर हत्या, पति फरार

अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस जांच कर रही है और अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपित अर्पित ने बताया कि उसका मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में कूलर बनाने का व्यवसाय है।वंशिका से उसने प्रेम विवाह किया था, जो उसकी दूसरी पत्नी है।










संबंधित समाचार