हिंदी
नयी दिल्ली: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।’’
Published : 14 December 2023, 4:03 PM IST
Topics : असम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मुलाकात राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति मुर्मू विश्व भूषण हरिचंदन हिमंत विश्व शर्मा
No related posts found.