हिंदी
नई दिल्ली: चंद्रशेखर बावनकुले भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे नागपुर से बीजेपी के नेता है और इस समय महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्ये हैं।
चंद्रशेखर बवानकुले को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का करीबी माना जाता है। बावनकुले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

इससे पहले चंद्रकांत पाटिल बीजेपी के अध्यक्ष थे. हाल ही में हुए महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया गया।
भाजपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Published : 12 August 2022, 6:22 PM IST
No related posts found.