Chandigarh: नौवीं बार जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानिए कितने दिनों की मिली पैरोल, पढ़िए पूरी खबर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 January 2024, 6:12 PM IST

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) सिंह को 50 दिन की पैरोल (Parole) दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बलात्कार पीड़िता का ‘टू फिंगर टेस्ट’ करने के लिए अदालत ने चिकित्सकों को फटकार लगाई

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल (Jail) में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम (ChandiSacha Sauda Ashram) जाएगा।

राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार (Rape) के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में प्रवासी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या (Murder) की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था।

डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या (Murder of journalist) मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

Published : 
  • 19 January 2024, 6:12 PM IST