हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गगनदीप सिंगला, सी. कलाइचेलवन और गौरव अभिजीत दिलीप को मंगलवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।
सिंगला, राजस्थान कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जबकि कलाइचेलवन तमिलनाडु कैडर के 2012 बैच के अधिकारी हैं। वहीं दिलीप असम-मेघालय कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया कि तीन अधिकारियों को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है।
Published : 29 November 2023, 12:12 PM IST
Topics : CBI Center Superintendents of Police केंद्र तीन नियुक्ति दी पुलिस अधीक्षकों भारतीय पुलिस सेवा सीबीआई