
नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम पर काफी असर पड़ा है। जिस वजह से लंबे समय से बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर चल रहा संशय चल रहा है। पर अब जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान 31 दिसम्बर को किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शनिवार को यह जानकारी दी।
?Major announcements for students & parents!
I will announce the date when the exams will commence for students appearing for #CBSE board exams in 2021.
Stay tuned. pic.twitter.com/Lvp9Lf0qsT
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) December 26, 2020
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया-छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़े ऐलान। मैं सीबीएसई बोर्ड की 2021 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षाएं प्रारंभ होने की तारीख की घोषणा करूंगा। हमारे साथ जुड़े रहिए। ट्वीट के साथ एक ग्राफ भी शेयर किया जिसमें बताया है कि 31 दिसंबर को शाम छह बजे बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
Published : 27 December 2020, 9:36 AM IST
Topics : Board CBSE Datesheet Education Minister exams केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोर्ड परीक्षाओं सीबीएसई