
नौतनवा (महराजगंज): जनपद के नौतनवा तहसील में तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों ने जंगल से भटक कर आए तेंदुए के बच्चे को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण तेंदुए के बच्चे का गर्दन पकड़ कर जकड़े हुए है। मौके पर भारी भीड़ भी मौजूद है। वीडियो नौतनवा के लालपुर गांव का बताया जा रहा है। शावक को चार से पांच की संख्या में युवक अपने हाथों से जकड़ रखे है।
महराजगंज: नौतनवा के लालपुर गांव में निकला तेंदुआ, ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ा, वीडियो वायरल, वन विभाग मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में pic.twitter.com/4eyWbPL4VQ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 3, 2024
इस मामले में डीएफओ निरंजन राजेंद्र सुर्वे ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि फ़िलहाल शावक वन विभाग के कब्जे में है, जिसको गोरखपुर भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने शावक को पकड़ा, उनकी पहचान की जा रही है। उन लोगों पर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
Published : 3 December 2024, 8:16 PM IST
Topics : Dynamite News Leopard Maharajganj uttar pradesh तेंदुए नौतनवा नौतनवा तहसील मुकदमा लालपुर गांव सोशल मीडिया