बच्चे को बेरहमी से पीटने के आरोप में युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा

कोल्हुई क्षेत्र में बच्चे को बेरहमी से मारने पीटने के लेकर युवक पर मुकदमा हुआ है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 25 March 2024, 7:06 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज) कोल्हुई कस्बे मे एक सात वर्षीय बच्चे को बेरहमी से मारने-पीटने का परिजनों ने आरोप लगा कर कोल्हुई थाने मे शिकायत किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए मुक़दमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल मे जुटी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोल्हुई कस्बे की निवासिनी अनामिका सिंह ने थाने मे तहरीर दी हैं कि उनका लड़का विराट सिंह उम्र लगभग 7 वर्ष जय प्रकाश वर्मा के यहां दवा देने गया था वापस आते समय एक घर के सामने ई–रिक्शा खड़ा था वही खेलने लग।

आरोप है कि वही नशे मे धुत धर्मेंद्र यादव नाम के युवक ने बच्चे को लात घुसे से जमकर मारा-पीटा  जिससे बच्चे को गंभीर चोटें आई है। आस–पास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया है। पीड़ित ने कोल्हुई थाने पर शिकायत कर न्याय की मांग किया है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आरोपी युवक की तलाश करनी शुरू कर दी है।

इस मामले मे थानेदार कोल्हुई आनंद गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि बच्चे के साथ मार–पीट की घटना का मामला गंभीर है। आरोपी युवक धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मु0अ0सं0 0054/2024 भा0द0वि0 1860 धारा 323, 504, 304 दर्ज कर जांच-पड़ताल किया जा रहा है।

Published : 
  • 25 March 2024, 7:06 PM IST

Advertisement
Advertisement