
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला महमूदपुर में मंगलवार की शाम एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने सास और देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक की मां फगुनी ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साल 2021 में सुनील कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री से दुष्कर्म किया था।
उस मामले में कोल्हुई पुलिस ने मु०अ०स० 113/2021 धारा 342/376D एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया था। जब सुनील जेल से छुटकर आया तो उसने मेरी पुत्री से विवाह कर लिया जिससे मुकदमा सुलह हो सके फिर वह बाहर कमाने चला गया।
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि सुनील की मां और उसका भाई आए दिन मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। मेरी लड़की बताती थी लेकिन विवाह में अवरोध आएगा इसीलिए हम बरदाश्त करते रहे। आखिरकार मेरी बेटी इतना प्रताड़ित हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया।
इस मामले में कोल्हुई पुलिस मृतका की मां की तहरीर पर एफआईआर स० 87 बीएनएस की धारा 108 के तहत गुड्डी और सनी देवल उर्फ रहीमल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Published : 28 March 2025, 7:17 PM IST
Topics : crime news Dynamite News gang rape Incitement Kolhui maharajganj police suicide case UP News