
मुंबई: भारत की पोलिश यूट्यूबर कैरोलिना गोस्वामी (Carolina Goswam) ने ध्रुव राठी के प्रशंसकों पर बड़ा आरोप लगाया है। कैरोलिना ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में वह दो सुरक्षा गार्डों के साथ चलती नजर आ रही हैं।
कैरोलिना गोस्वामी ने लिखा है कि हमें किसी बात का डर नहीं है। मैं भारत में रहना जारी रखूंगी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। वीडियो में कैरोलिना अपने दो बच्चों के साथ चलती दिखाई दे रही हैं। उनके साथ बॉडीगार्ड भी चल रहे हैं।
220 से ज़्यादा धमकी
कैरोलिना गोस्वामी ने कहा कि ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) के प्रशंसकों ने बीती मई में उन्हें 220 से ज़्यादा धमकियां दी थी। उन्होंने उनके कुछ यूट्यूब वीडियो का विश्लेषण किया था, जिसमें उनके भारत विरोधी प्रचार को उजागर करने का दावा भी किया गया था।
सोशल मीडिया पर राठी को बैन करने की मांग
कैरोलिना गोस्वामी ने यूट्यूब चैनल “इंडियन इन डिटेल्स” पर जर्मनी में रहने वाले ध्रुव राठी पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की थी कि उसे सोशल मीडिया से बैन किया जाये। गौस्वामी ने दावा किया कि इन वीडियो को शेयर करने के बाद ध्रुव राठी के फैंस ने उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया। उन्हें मिली बलात्कार की धमकियों के स्क्रीनशॉट शेयर किये।
कैरोलिन ने भारतीय व्यक्ति से की शादी
कैरोलिन गोस्वामी एक पोलिश नागरिक हैं। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड धारक हैं। उन्होंने अनुराग नाम के एक भारतीय व्यक्ति से शादी की। वह अपने पति और बेटों के साथ भारत में रहती हैं। कैरोलिन और उनके पति ‘इंडिया इन डिटेल्स’ (India In Details) नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। चैनल पर 1.1 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। कौरोलिन इसी नाम से एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाती हैं। गोस्वामी ने कहा कि उनके वीडियो के बाद पिछले साल जर्मनी में राठी के फैंस ने उन पर और उनके पति पर हमला किया था। उनकी कार में तोड़फोड़ की थी।
Published : 19 October 2024, 5:54 PM IST
Topics : Carolina Goswami Dhruv Rathi Dynamite News entertainment India In Details इंडिया इन डिटेल्स कैरोलिना गोस्वामी ध्रुव राठी पोलिश यूट्यूबर