मुजफ्फरनगर में हथियारों की बड़ी खेप का खुलासा, 11 अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 11 असलहे, कार, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। हथियारों की सप्लाई मुंगेर से यूपी-उत्तराखंड तक किए जाने की जानकारी सामने आई है।