हिंदी
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में रविवार को यात्रियों से भरी एक बस नदी में पलट गई। इस हादसे में एक लोग की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मजदूरों को पटना से भभुआ लेकर जा रही बस पलटी
इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया कि मजदूरों को पटना से भभुआ लेकर जा रही बस धर्मावती नदी के डायवर्सन पर पलट गयी। जिसमें एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं छह अन्य घायल हो गये हैं।
बस में कुल 75 मजदूर थे सवार
मृतक की पहचान मोहम्मद आलम गीर (22) के रूप में की गयी है, जो बांका जिले के ताहिरपुर गांव का निवासी था। आगे पुलिस ने बताया कि बस में कुल 75 मजदूर सवार थे।
Published : 1 November 2020, 10:58 AM IST
No related posts found.