हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। भर्ती में दरोगा (SI), सिपाही (Constable) और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। अप्रैल के अंत तक इन भर्तियों के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
कहां-कितनी भर्तियां होंगी?
डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को आरक्षी (सिपाही) स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा गया है। इनमें शामिल हैं:
आरक्षी पीएसी: 9,837 पद
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2,282 पद
आरक्षी नागरिक पुलिस: 3,245 पद
आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2,444 पद
आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद
दरोगा (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती
इसके अलावा, उपनिरीक्षक (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें शामिल हैं:
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4,242 पद
महिला उपनिरीक्षक (पीएसी वाहिनी, बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 106 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद
जेल वार्डर के 2,833 पदों पर भर्ती
इसके अलावा, कारागार मुख्यालय ने जेल वार्डर के 2,833 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा है। भर्ती बोर्ड ने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अप्रैल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।
पुलिस विभाग में भर्ती अभियान तेज
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने हाल ही में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती पूरी की थी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में 30,000 और पुलिस भर्ती करने की घोषणा की थी।
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
Published : 27 March 2025, 7:36 PM IST
Topics : direct recruitment for 26596 posts in up police Direct recruitment in up police jobs in up jobs news in UP UP News UP news jobs UP Police UP Police jobs UP Police jobs news uttar pradesh