
पटना: अस्पताल में अजीबो-गरीब मामला देखने के मिला है। जहां प्रसव के लिए गई गर्भवती महिला के पेट से गोली निकली है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि महिला को इस बारे में पता भी नहीं चला की उसे कब और किसने गोली मारी।
वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर के सदर अस्पताल में रूपा कुमारी नाम की एक महिला के पेट से अचानक खून निकलने लगा। साथ ही पेट में दर्द भी होने लगा, जिससे घरवालों को लगा कि ये प्रसव पीड़ा है। जब सभी लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां ऑपरेशन से प्रसव के दौरान जब युवती के पेट से गोली मिली तो डॉक्टर अवाक रह गए। उसके पेट से 315 बोर की गोली बरामद की गई।
इस बारे में रूपा के पिता ब्रह्मनाथ पासवान ने कहा कि जब बेटी घर में थी, तब एक आवाज हुई थी, लेकिन उनको इस बात का बिल्कुल आभास नहीं था कि उसे गोली लगी है। इस बारे में जब युवती से पूछा गया तो उसने गोली लगने की जानकारी से इनकार कर दिया। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 1 August 2019, 11:48 AM IST
Topics : bihar Patna sultanpur Vaishali क्राइम पटना बिहार वैशाली सदर अस्पताल सुल्तानपुर