Bhojpuri Song: YouTube पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल का बोल बम सॉन्ग, भगवान शिव की बारात का बता रहे हाल

सावन के महीने में बोल बम के गानों की धूम मची हुई है। पूरे सावन शिव भक्तों पर भगवान शिव की पूजा का खुमार चढ़ा रहता है। ऐसे में एक बार फिर से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भोले के भक्तों के लिए एक नया गाना निकाला है, जिसे सुनते ही भोले की भक्ति में खो जाएंगे लोग। तो इंतजार किस बात का आप भी सुनिए बोल बम का अब तक का सबसे दमदार गाना..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 July 2019, 5:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सावन के महीने में भोजपुरी बोल बम के गानों की एक अलग ही धूम होती है। इस दौरान रोज नए-नए गानें आते रहते हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने फिर से एक बार शिव भक्तों के लिए एक दमदार गाना निकाला है। जिसे सुनते ही सभी झूम उठेंगे।

यह भी पढ़ें: रोमांटिक अंदाज में दिखे खेसारी लाल और मोनालिसा, सादगी भरे अंदाज में किया अपने प्यार का इजहार

हाल ही में उनका नया बोल बम सॉन्ग गाई के गोबर महादेव (Gai K Gobar Mahadev) आया है। रिलीज होते ही ये गाना YouTube पर तहलका मचाने लगा है। इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। YouTube पर ये गाना ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शामिल है। एक दिन पहले यह टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में था। ये गाना 29 जुलाई को रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: YouTube पर वायरल हो रहा 'पवन सिंह' का नया गाना, सुनते ही झूम उठेंगे शिव भक्त

'गाई के गोबर महादेव' के बोल बम सॉन्ग को प्यारे लाल यादव कविजी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया है। इस गाया है खेसारी लाल यादव ने। इस बोल बम सॉन्ग में भगवान शिव की बारात का जिक्र करते हैं। इसके बाद वह गाय के गोबर को से आंगन लीपने की बात करते हैं। उनकी शादी में भूतों की बारात देखकर लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं।

Published :