Crime in UP: यूपी में पेड़ से लटका मिला रेप पीड़िता के भाई का शव

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बलात्कार पीड़िता के भाई की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई और उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बलात्कार की घटना 13 अगस्त को हुई थी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 August 2022, 11:15 AM IST

बुलदंशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बलात्कार पीड़िता के भाई की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई और उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बलात्कार की घटना 13 अगस्त को हुई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा, स्कूल में पेड़ गिरने से दबे एक दर्जन बच्चे

पुलिस ने कहा कि बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिये मौसम का ये ताजा अपडेट

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आहार क्षेत्र में खुद को फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)

Published :  21 August 2022, 11:15 AM IST