हिंदी
नई दिल्लीः आधुनिकता के इस दौर में लोग रिश्तों में अहमियत भूलते जा रहे हैं और अपने ही करीबी रिश्ते में प्रेम संबंध स्थापित कर ले रहे हैं। कई बार तो ऐसा भी देखा गया कि भाई-बहन भी आपस में संबंध बना ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौक जाएंगे। महिला ने अपने सौतेले भाई से शादी कर दी। महिला मे अपने भाई के बच्चे को भी जन्मा है। हैरानी की बात तो यह भी है महिला एक मशहूर एक्ट्रेस भी है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस स्कारलेट और उसके सौतेले भाई (अब पति) ने क्रिसमस के दिन यह रोमांचक खबर शेयर किया, जिसमें वे अपने नए मेहमान को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीवी शो ‘नेबर्स’ छोड़ने के बाद से एडल्ट कंटेंट क्रिएशन बनाने में व्यस्त स्कारलेट को अपने बच्चे को सीने से लगाए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो शेयर कर टायो ने कैप्शन में लिखा, “हमारा क्रिसमस चमत्कार आखिरकार आ ही गया। हमारे परिवार की ओर से आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामनाएं।”
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा किशोरावस्था से ही एक दूसरे को जानता था, लेकिन प्यार नहीं था। इस बीच इन दोनों के पैरेंट्स भी एक-दूसरे को डेट करने लगे। बाद में दोनों ने शादी कर ली, तो ये कपल एक-दूसरे के सौतेले भाई-बहन बन गए।
दोनों जब एक छत के नीचे रहने लगे, तो प्यार हो गया। ऐसे में इन लोगों ने पिछले साल ग्रीस में शादी कर ली। बीते सितंबर में ही इन्होंने अपने फैंस को बताया कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।
Published : 27 December 2024, 12:10 PM IST
Topics : brother child Dynamite News Famous Actress mother relation sister