हिंदी
इस्लामाबाद: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडडेटोन अक्टूबर माह में पाकिस्तान के पहले आधिकारिक दौरे पर आयेंगे। ब्रिटेन के राजकुमार का कोई 13 वर्षाें बाद पाकिस्तान का यह दौरा होगा।
डान के अनुसार प्रिंस विलियम और केट 14 से 18 अक्टूबर तक पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। इससे पहले वर्ष 2006 में प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कमिला ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरे के 13 वर्ष बाद प्रिंस विलियम पाकिस्तान की यात्रा पर आयेंगें।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के आवास के पास गोलीबारी एक की मौत
राजकुमार की आधिकारिक यात्रा की घोषणा का स्वागत करते हुए ब्रिटेन में पाकिस्तान के राजदूत नफीस जकारिया ने कहा प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट का आगामी दौरा दर्शाता है कि ब्रिटेन पाकिस्तान को कितना महत्व देता है। दोनों देश के सांस्कृतिक रूप से एक साथ जुड़े हुए है और उम्मीद है कि भविष्य में हमारे संबंध और भी मजबूत होंगे।
यह भा पढ़ें: इमरान ने सऊदी क्राउन प्रिंस से कश्मीर मुद्दे पर की चर्चा
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के एक लाख से अधिक लोग रहते है जो यूरोप में इसे सबसे बड़ा पाकिस्तानी प्रवासी क्षेत्र बनाता है। इससे पहले ब्रिटेन की ब्रिटिश एयरलाइंस ने सुरक्षा खतरों के चलते पाकिस्तान में एक दशक तक बंद किये गए अपने विमानन संचालन को भी इस वर्ष की शुरुआत में फिर से शुरू किया था। (वार्ता)
Published : 21 September 2019, 1:15 PM IST
Topics : Britain International Islamabad Pakistan prince UK केट मिडडेटोन पाकिस्तान प्रिंस विलियम ब्रिटेन