घुघली में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, कई घायल, कई पहुंचे हवालात, जानिये मामला

महराजगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूब ईंट पत्थर चले है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 23 November 2024, 6:30 PM IST
google-preferred

महराजगंज: घुघली इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले है। इस दौरान दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाने के आमोडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले हैं।

घायल लोगों की पहचान

इस दौरान दोनों पक्षों में से घायल हुए सतीश, रोहित, धर्मेश, जितेंद्र, शंभू, श्यामसुंदर, भोला और पड़ोही को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।

कई लोग हिरासत में

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई है जांच जारी है।

Published : 
  • 23 November 2024, 6:30 PM IST

Advertisement
Advertisement