हिंदी
नई दिल्ली: पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव एवं विश्व बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष, जाने-माने लेखक और सिक्किम के राज्यपाल रह चुके बाल्मीकि प्रसाद सिंह को इस वर्ष का प्रख्यात पॉल एच एपलबी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बाल्मीकि प्रसाद सिंह को यह पुरस्कार भारत में लोक प्रशासन और सार्वजनिक जीवन में उनके प्रायोगिक एवं बौद्धिक योगदान के लिये देश के उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडु द्वारा दिया गया।

यह पुरस्कार न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं अमेरिका के एफ डी पॉल रूजवेल्ट के साथ प्रशासक रह चुके एच एपलबी की स्मृति में दिया जाता है। एपलबी को 1947 में भारत की आजादी के बाद भारतीय प्रशासन एवं सार्वजनिक उपक्रमों में कार्य कुशलता में सुधार हेतु रिपोर्ट तैयार करने के लिये नेहरू सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था।
Published : 12 October 2017, 11:27 AM IST
Topics : उपराष्ट्रपति कार्यकारी अध्यक्ष केन्द्रीय गृह सचिव पुरस्कार पॉल एच एपलेबी बाल्मिकी प्रसाद सिंह लेखक विश्व बैंक वैंकया नायडु
No related posts found.