Bollywood: यामी गौतम ने पति आदित्य धर को रोमांटिक अंदाज दी जन्मदिन की शुभकामनाए, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर का आज जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 13 March 2022, 6:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के पति और फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर का आज जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। यामी ने शादी के बाद पति के पहले जन्मदिन पर कई उनके लिए एक स्पेशल लव नोट लिखा है। इसके अलावा यामी ने सोशल मीडिया पर पति आदित्य के साथ अपनी कई सारी प्यारी और अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए यामी ने कैप्शन में लिखा "मेरे लव को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा ऐसे ही रहो। इसके साथ उन्होंने एक लाल दिल का इमोजी भी बनाया। यामी की इस पोस्ट को फैंस द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। उनकी इस पोस्ट पर अब तक हजारों लाइक मिल चुके है। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। 

आदित्य ने भी यामी की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कमेंट लिखा, मेरी सभी तस्वीरें हमेशा आपके साथ रहनी चाहिए, क्योंकि मेरा आपके बगल में खड़ा होना मुझे एक लाख रुपये जैसा दिखता है। यामी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई सारी तस्वीरों को शेयर किया। जिसके उन्होंने बहुत ही प्यारी-प्यारी लाईन लिखी। 

एक्ट्रेस यामी और आदित्य ने 4 जून को हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की। दोनों ने 2019 की वॉर-एक्शन ड्रामा फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था।

Published :  13 March 2022, 6:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement