हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘हिट- द फर्स्ट केस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘हिट- द फर्स्ट केस’ में नजर आएंगे। ‘हिट- द फर्स्ट केस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड के किरदार में सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। फिल्म में राजकुमार राव एक लापता किशोरी का केस सुलझाते दिख रहे हैं। इसी बीच राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड एकाएक गायब हो जाती है। (वार्ता)
Published : 23 June 2022, 4:57 PM IST
Topics : ‘हिट द फर्स्ट केस’ bollywood Mumbai Rajkummar Rao ट्रेलर फिल्म बॉलीवुड मुंबई राजकुमार राव रिलीज