Bollywood: शादी के बंधन में बंधने जा रहे सोनाक्षी और जहीर, जानिये इस जोड़े से जुड़ी कुछ खास बातें

दबंग की क्वीन सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही है। सोनाक्षी के होने वाले पति व उनके बीच हैं कई बड़े अंतर। पढ़े डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 June 2024, 6:42 PM IST
google-preferred

मुंबई: सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी होने जा रही है। दोनों की शादी इस समय बॉलीबुड के साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहीं लोग दोनों के धर्म को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं तो कई लोग उनकी उम्र के अंतर पर भी अपनी बात रख रहे हैं। वहीं आजकल दोनों की कमाई का अंतर भी काफी ज्यादा होने के कारण चर्चा का विषय बन गया है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा की उम्र 37 वर्ष है वहीं जहीर इकबाल की उम्र 35 साल है। 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा की कुल नेथवर्थ करीब 85 करोड़ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर इकबाल विज्ञापन, मॉडलिंग और फिल्मों से करीब एक से दो करोड़ कमाते हैं। जहीर इकबाल मॉडलिंग और एक्टिंग के पेशे में हैं लेकिन वह अभी सोनाक्षी सिन्हा से काफी पीछे हैं।

Published : 
  • 22 June 2024, 6:42 PM IST

Advertisement
Advertisement