सिंगर यश वडाली महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली को बंगुरनगर पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2017, 9:38 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली को बंगुरनगर पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिंगर यश वडाली ने सनम रे जैसे हिट फिल्म में अपनी आवाज से गाने सजाए हैं। बता दें कि  मंगलवार को यश वडाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जानिये क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि  मंगलवार रात यश अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल में गये थे। यह पार्टी अंधेरी के एक क्लब में चल रही थी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। उसी दौरान पार्टी में महिला ने यश से गाना सुनने की इच्छा जताई थी। लेकिन यश ने यह कहकर मना कर दिया कि वो लोगों को फ्री में गाना नहीं सुनाते। इसी बात को लेकर महिला यश पर गुस्सा हो गई और काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही। ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों के धक्कामुक्की भी हुई थी। इस बात से गुस्साये महिला ने पुलिस थाने में जाकर यश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी कि उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की है।