हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्मकार आनंद एल राय के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय फिल्म अतरंगी रे बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष पहली बार साथ आने वाले हैं। धनुष ने वर्ष 2019 में ये कंफर्म किया था कि वो आनंद एल राय की फिल्म में काम करने वाले हैं। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में ऋतिक रौशन काम करेंगे लेकिन अब उनकी जगह अक्षय कुमार इस फिल्म में होंगे।

अक्षय ने कहा आनंद एल राय संग काम करने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। जिस तरह से वो अपनी स्टोरीज को दिखाते हैं उसकी मैं हमेशा से प्रशंसा करता आया हूं। जब वो मेरे सामने फिल्म की स्टोरी सुना रहे थे तो मैंने 10 मिनट में हां कर दी थी। ये एक चैलेंजिंग कैरेक्टर है लेकिन उसी के साथ ये मेरे लिए काफी स्पेशल रोल है और इसके लिए मेरा दिल मना नहीं कर पाया।इसे मैं अपनी जिंदगी में हमेशा याद रखूंगा। मेरा सारा और धनुष संग कॉम्बीनेशन इस फिल्म के टाइटल को हकीकत में बदलेगा। मैं जानता हूं आनंद का स्टोरी बताने का सिंपल और स्पेशल तरीका इसमें मैजिक एड करेगा. जैसा कि मैंने कहा मेरे दिल ने इसे जाने नहीं दिया। (वार्ता)
Published : 30 January 2020, 1:19 PM IST
Topics : Akshay Kumar Anand Rai bollywood entertainment Sara Ali Khan अक्षय कुमार आनंद एल राय खिलाड़ी बॉलीवुड