हमेशा के लिए ओझल होने के सफर पर निकली ‘चांदनी’

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ के आखिरी सफर में उन्हें विदा देने के लिए हजारों लोगों की तादाद उमड़ पड़ी। हर कोई नम आंखों के साथ इस यात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद ‘चांदनी’ हमेशा के लिए ओझल हो जायेगी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 February 2018, 2:57 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड की 'चांदनी' के आखिरी सफर में उन्हें विदा देने के लिए हजारों लोगों की तादाद उमड़ पड़ी। हर कोई नम आंखों के साथ इस यात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद चांदनी हमेशा के लिए ओझल हो जायेगी। श्रीदेवी को मुंबई पुलिस की तरफ से राजकीय सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें: नम आंखों से चांदनी के अंतिम दर्शन के लिये उमड़ा बॉलीवुड हस्तियों का हुजूम

सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

 

सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। इस ट्रक पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर समेत पूरा परिवार मौजूद है। श्रीदेवी को अंतिम विदाई के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया। उनके मांग में सिंदूर, माथे पर लाल रिंग की बिंदी और गले में मंगलसूत्र है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जीवन की कुछ यादगार झलकियाँ

 

5 किमी की लंबी शव यात्रा के बाद श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा।

Published : 
  • 28 February 2018, 2:57 PM IST

No related posts found.