श्रीदेवी के जीवन की कुछ यादगार झलकियाँ

डीएन ब्यूरो

दुबई के एक होटल में बॉलीवुड की 'चाँदनी' श्रीदेवी 24 फरवरी को हमेशा के लिये हमारे बीच से 'अस्त' हो गयी। उन्हें बॉलीवुड की पहली "फीमेल सुपरस्टार" भी कहा जाता है। चाँदनी को श्रद्धांजलि देने के लिए हम यहां पेश कर रहे हैं उनके करियर के कुछ ख़ास लम्हें..

माता राजेश्वरी और पिता अय्यपन के साथ बाल्यावस्था में श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली "फीमेल सुपरस्टार" श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और माँ की नाम राजेश्वरी था।

फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी

श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सिर्फ 4 साल के उम्र में की थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली मूवी थुनविान थीं।

हिम्मतवाला से मिली पहचान

श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान हिम्मतवाला मूवी से मिली थी। 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ जीतेन्द्र भी थे। इस मूवी का एक गाना "नैनों में सपना " बॉलीवुड के सबसे हिट सॉन्ग्स में से एक है।

सोलवां सावन से वयस्क करियर की शुरुआत

बॉलीवुड में उन्होंने अपने वयस्क करियर की शुरुआत सोलवां सावन से की थी। ये फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी। हालाँकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी।

पहली बार एक अभिनेत्री के रूप में

श्रीदेवी ने पहली बार एक अभिनेत्री के रूप में प्रतिभा सदमा मूवी में दिखाई। उनकी एक्टिंग देख कर फिल्म आलोचक उनके दीवाने हो गए थे। उनके साथ इस मूवी में कमल हसन थे।

मिस्टर इंडिया से मिला अलग मुकाम

बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में से एक मिस्टर इंडिया ने श्रीदेवी के करियर को एक अलग मुकाम पर पहुँचा दिया। इस मूवी के सांग कहते है मुझको हवा-हवाई आज भी लोगों की जुबान पर है।

मिथुन के साथ जोड़ा गया नाम

अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में श्रीदेवी का नाम मिथुन के साथ जोड़ा गया था। हालाँकि बाद में मीडिया के सामने आकर मिथुन ने खुद इस रिश्ते को नकार दिया था।

बोनी कपूर संग शादी कर किया सबको हैरान

1996 में श्रीदेवी में सबको हैरान करते हुए फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली। आप को बता दें कि उस समय बोनी कपूर शादीशुदा थे।

जानवी और ख़ुशी की मां

श्रीदेवी के दो बेटियां है, जानवी और ख़ुशी है। जानवी जल्द ही बॉलवुड में डेब्यू भी करने वाली है।

पद्मश्री सम्मान से भी नवाजी गयी मशहूर अदाकारा

श्रीदेवी को 2013 भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

16 साल बाद इंग्लिश-विंग्लिश

शादी के 16 साल बाद श्रीदेवी ने इंग्लिश-विंग्लिश मूवी से एक बार फिर से रुपहले परदे पर वापसी की थी। इस मूवी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि श्रीदेवी आज भी लोगो के दिलों पर राज करती हैं।

शादी के दौरान सदा के लिये खो गयी

हाल में ही श्रीदेवी अपने भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थी। जहाँ पर उनका निधन हो गया और वो हमारे बीच से सदा के लिये खो गयी। भारतीय फिल्म उद्योग में श्रीदेवी की कमी हमेशा खलती रहेगी।








संबंधित समाचार