नम आंखों से ‘चांदनी’ के अंतिम दर्शन के लिये उमड़ा बॉलीवुड हस्तियों का हुजूम

बॉलीवुड की ‘हवा हवाई’ यानि श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया। नम आंखों के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिये भारी हुजूम उमड़ रहा है।

Updated : 28 February 2018, 11:23 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलिवुड में शादार किरदारों के जरिये सिने दर्शकों और अपने प्रशंसकों के दिल में खास स्थान बनाने वाली श्रीदेवी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर बॉलीवुड हस्तियों का हुजूम उमड़ रहा है। कलाकारों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भी नम आंखों के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिये आ रही है। आज श्रीदेवी को अंतिम विदायी दी जानी है। 

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज , एक झलक पाने के लिए उमड़ने लगी भीड़

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड कालाकर सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, सलमान खान, मनीष पॉल, सोनम कपूर, उर्वशी रोतौला, माधुरी दीक्षित, करिश्मा तन्ना,जया पर्दा, अक्षय खन्ना, करण जौहर, सुभाष घई, तब्बू, रवि किशन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, मुकेश अंबानी समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जीवन की कुछ यादगार झलकियाँ

 

इसके अलावा दूर-दूर से लोग यहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। यहां पहुंचे सभी लोगों की आंखे नम हुई नजर आ रही है। 

 

बता दें कि मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं, यहां दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।  

 

बॉलीवुड सितारों के अलावा श्रीदेवी के करोड़ों प्रशंसकों की आंखें नम है। 

Published : 
  • 28 February 2018, 11:23 AM IST

Related News

No related posts found.