हिंदी
मुंबई: बॉलिवुड की 'रूप की रानी' श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ थोड़ी देर किया जायेगा। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जायेगा, उनकी अंतिम यात्रा में कई हस्तियां शिरकत करेंगी।
यह भी पढ़ें: नम आंखों से चांदनी के अंतिम दर्शन के लिये उमड़ा बॉलीवुड हस्तियों का हुजूम

राजकीय सम्मान के लिए मुंबई पुलिस का बैंड सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचा। राजकीय सम्मान से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह लाल कपड़ों में सजाया गया है। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जीवन की कुछ यादगार झलकियाँ
अगर राजकीय सम्मान की बात करें तो पिछले साल एक्टर शशि कपूर को भी तिरंगे में लिपटाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के के लिए बॉलीवुड सितारों को हुजूम उमड़ पड़ा है।
Published : 28 February 2018, 1:34 PM IST
No related posts found.
No related posts found.