Black Grapes Drink: गर्मियों में जरूर बनाएं काले अंगूर की ये ड्रिंक, पीकर तरोताजा हो जाएंगे सब, जान लीजिए रेसिपी

गर्मियों में एनर्जी बूस्ट करने के लिए काले अंगूर की ये ड्रिंक जरूर पीएं, शरीर को बेहद फायदा मिलेगा। रेसिपी के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 March 2025, 6:51 PM IST

नई दिल्लीः अंगूर का सीजन आ चुका है और अभी फल मार्केट में चारों तरफ अंगूर ही अंगूर देखने को मिल रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, काले अंगूर सेहत के लिए बेस्ट होते हैं और यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, काले अंगूर का सेवन कई तरीके से किया जाता है। वहीं, कुछ लोगों को काले अंगूर खाना पसंद नहीं है। यदि आप भी लिस्ट में शामिल है तो बता दें कि आप काले अंगूर का सेवन किसी ओर तरीके से भी कर सकते हैं। 

अगर आप काले अंगूर की शिकंजी बनाकर पीते हैं. तो यह आपको काफी पसंद आएगी। काले अंगूर की शिकंजी स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित है। आइए फिर आपको इसके फायदे और रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं। 

काले अंगूर की शिकंजी के फायदे
1. काले अंगूर की शिकंजी से शरीर हाइड्रेट रहता है। 
2. इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर में पूरे दिनभर ताकत रहती है। 
3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
4. काले अंगूर सिरदर्द और माइग्रेन की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। 
5. यह शिकंजी कैंसर के खतरे को भी कम करती है। 

काले अंगूर की शिकंजी बनाने की रेसिपी 
काले अंगूर की शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छे से धो लें और उसे 10-15 मिनट के लिए पानी में डालकर रखें। इसके बाद अंगूर को मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें और उसे एक बर्तन में निकाल लें। अब ग्राइंड किए हुए अंगूर में चीनी डालकर उबाल लें। 
जब अंगूर के रस को हल्का गाढ़ा हो जाए तो उसे एक गिलास में निकालकर ठंडा होने दें। अब इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्ते हल्का क्रश करके और चाट मसाला मिला दें। तैयार है काले अंगूर की चटपटी शिकंजी, जो बच्चों को खूब पसंद आएगी। 

Published : 
  • 17 March 2025, 6:51 PM IST