
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अबसे थोड़ी देर पहले अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक भाजपा ने इस सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी से आये कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है, जबकि हरीश खुराना को मोती नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
Published : 11 January 2025, 9:12 PM IST