
बाराबंकी: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में पोस्टर वार शुरू हो गया है। यह पोस्टर वार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाराबंकी शहर के दशहरा मेला चौराहे पर लगे एक पोस्टर में बाराबंकी बीजेपी सांसद प्रियंका रावत को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। वही कांग्रेस की प्रियंका गांधी को महिषासुर की जगह दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: सीमा से तस्करी कर लाई गई लाखों की काली मिर्च सहित तस्कर गिरफ्तार
यह विवादित पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जारी किया है। अभी कुछ दिन पहले एक पोस्टर में महाभारत के रण क्षेत्र में भगवान कृष्ण की जगह प्रियंका गांधी को अर्जुन की जगह राहुल गांधी को दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें: नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, डीआईओएस ने किया निरीक्षण
बीजेपी कार्यकर्ता वरुण मिश्र क्या कहा
इस पर बीजेपी कार्यकर्ता वरुण मिश्र का कहना है कि इस पोस्टर का उद्देश्य महाभारत में जिस तरह शकुनि ने कौरवों का सर्वनाश किया था उसी तरह कांग्रेस का सर्वनाश प्रियंका गांधी करेगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विवादित पोस्टर में बाराबंकी सांसद प्रियंका रावत को मां दुर्गा और कांग्रेस की प्रियंका गांधी को महिषासुर का रूप देकर सार्वजनिक होर्डिंग लगा कर नया विवाद पैदा कर दिया है। फिलहाल अब देखना होगा शुरू हुआ पोस्टर विवाद किस ओर जाएगा।
Published : 3 February 2019, 6:19 PM IST
Topics : bjp Congress poster war Priyanka Gandhi priyanka ravat पोस्टर वार प्रियंका गांधी प्रियंका रावत बीजेपी महिषासुर