Site icon Hindi Dynamite News

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर बने पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने खुद इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद से उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर बने पिता, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

मनोज तिवारी और उनकी पत्नी

ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा- मेरे घर आयी एक नन्ही परी, I am blessed with a baby girl, जय जगदंबे। मनोज तिवारी के इस ट्वीट के बाद से उन्हें लोगों की बधाईयां मिलने लगी है। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रही है। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। 

बता दें कि मनोज तिवारी ने उत्‍तर प्रदेश से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्‍होंने बीजेपी का दामन थामा था। उन्‍हें साल 2014 में उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से पार्टी का उम्‍मीदवार बनाया गया और वह लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। साल 2019 का लोकसभा चुनाव भी उन्‍होंने जीता।

Exit mobile version