
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र का दूसरा पार्ट जारी करते हुए दिल्ली में सरकार बनाने पर सभी घोषणाओं को पूरा करने का वादा किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बीजेपी ने इस संकल्प पत्र में छात्रों, युवाओं, दलितों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए अहम घोषणा की है।
आइये जानते हैं बीजेपी के संकल्प पत्र की अहम बातें
- सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छोत्रों को KG से PG तक मुफ्त में शिक्षा दी जाने का वादा किया गया है।
- युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनूसिचत जाति के छात्रों को डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपये की मदद की बात घोषणा पत्र में कही गई है।
- ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए कल्याण बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, पांच लाख का दुर्घटना बीमा, वाहन बीमा व बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देने का वादा किया है।
- घरेलू सहायकों के लिए कल्याण बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, पांच लाख का दुर्घटना बीमा, वाहन बीमा व बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और महिलाओं को छह माह का भुगतान सहित मातृत्व अवकाश।
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी करने का वादा संकल्प पत्र के दूसरे भाग में किया गया है।
BJP ने संकल्प पत्र के पहले भाग में किये ये वादें
- महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा
- दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21 हजार रुपए
- 5 लाख से 10 लाख रूपये तक का हेल्थ कवर देने की घोषणा
- एलपीजी सब्सिडी 500 रूपये देने का ऐलान
- होली-दिवाली में 1-1 सिलेंडर मुफ्त
- आयुष्मान भारत को दिल्ली में लांच किया जायेगा
- 70 साल से अधिक वृद्धों को प्रतिमाह 3000 हजार रूपये पेंशन
- झुग्गियों के लिये अटल कैंटीन योजना, 5 रूपये में मिलेगा भरपेट भोजन
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 21 January 2025, 3:13 PM IST
Topics : AnuragThakur bjp BJPMenifesto DelhiBJPManifesto DelhiChunav2025 DelhiElection DelhiElection2025 DynamiteNews