मेरठ: मोदी को चोर कहने पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

भाजपाइयों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कमिश्नरी चौराहे राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 15 December 2018, 4:01 PM IST
google-preferred

मेरठ: उत्तर प्रदेश भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार कौशिक ने किया ऐलान जो करेगा मोदी जी का अपमान राजकुमार कोशिश करेंगे पुतला दहन कर उसका सम्मान। पीएम मोदी पर राहुल गांधी द्वारा हमला किए जाने पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे 

पुतले पर तेल छिड़कते भाजपाई

राजकुमार कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला कमिश्नरी चौराहे पर फूंका। कौशिक ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान राहुल गांधी ने कई बार किया जिसको लेकर आज जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन दिया। उन्होने राष्ट्रपति से मांग की राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता रद्द करें।

यह भी पढ़ें: मेरठ: गंगनहर में गिरी कार.. युवक-युवती ने तैर कर बचाई जान, साथी डूबा

इस मौक़े पर  जिलाध्यक्ष रूपक अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आकाशदीप, युवा नेता संदीप रघुवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश थापा, व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published : 
  • 15 December 2018, 4:01 PM IST

Advertisement
Advertisement