Crime in UP: आजमगढ़ में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या, लोगों में दिखा आक्रोश

आजमगढ़ में भाजपा के एक नेता की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। डाइनामाइट न्यूज़ की इस खबर में पढ़ें क्या है पूरा मामला..

Updated : 9 October 2020, 12:15 PM IST
google-preferred

आजमगढ़ः जिले के पवई थाना के जल्दीपुर गांव के पास भाजपा विधायक प्रतिनिधि को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

घटना गुरुवार रात नौ बजे के लगभग की है। जब पवई थाने के जल्दीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव(46) भाजपा विधायक और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को बाइक सावर कुछ बदमाशों ने खुलेआम गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर बाइक से बाजार से अपने घर जा रहे थे। तभी पवई-शाहगंज मार्ग पर जल्दीपुर गांव के मोड़ के पास बाइक सवारबदमाशों ने अर्जुन को रोक लिया और फिर नमस्ते किया और गोली दाग दी।

गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बदमाशों की पता लगा रही है। इस मामले के बाद से लोगों में आक्रोश दिख रहा है। 

Published : 
  • 9 October 2020, 12:15 PM IST