Site icon Hindi Dynamite News

दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, जगह-जगह किया चक्काजाम, जानिये पूरा मामला

दिल्ली सरकार ने राजधानी में अपनी नई शराब नीति शुरू की, जिसके खिलाफ BJP ने प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की सड़को का चक्का जाम कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
दिल्ली सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, जगह-जगह किया चक्काजाम, जानिये पूरा मामला

नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ राजधानी में जगह-जगह चक्काजाम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये प्रदर्शन और चक्काजाम दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के खिलाफ किया है। इस दौरान कई जगहों पर लंबा जाम देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा के प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित होने से आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भाजपा ने राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के सहित दिल्ली की कई मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया।  BJP के 'चक्का जाम' की वजह से अक्षरधाम के पास NH-24 पर 5 किलोमीटर का लंबा जाम देखने को मिला।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के प्रमुख 15 अलग-अलग जगहों पर चक्का जाम किया। चक्का जाम प्रदर्शन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में किया।

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली में रहने वाले सभी लोग दिल्ली सरकार की नई शराब नीति से बहुत ही परेशान है। इस नीति के चलते अब उनके घर के बगल में शराब के ठेके खुल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, केजरीवाल पंजाब में तो शराब बंदी पर रोक लगाने की बात कर रहे है, और वहीं दिल्ली को शराब की नगरी बनाने के काम लगे हुए है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेंगी।  

बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति लागू होने के बाद दिल्ली में करीब 850 निजी शराब बिक्री सेंटर संचालित हो गए है। जहां से लोग अपनी पसंद की शराब खरीद रहे है। शुरुआत से भाजपा इस नीति का विरोध कर रही है। आज भाजपा की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई बसों के टायरों की हवा भी निकाल दी। 

Exit mobile version