
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह कर्नाटक का खेल महाराष्ट्र में भी दोहरा रही है और संवैधानिक संस्थाओ का अपहरण कर संविधान को ठेंगा दिखा रही है।
टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।
महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।
क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 25, 2019
वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हज़ारो किसान आत्महत्या कर रहे है लेकिन भाजपा को उनकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली। पार्टी महासचिव ने वहां सरकार बनाने के लिए भाजपा के कदमो को जनादेश का अपमान बताते हुए सवाल किया,“क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं। (वार्ता)
Published : 25 November 2019, 10:31 AM IST