बिहार का सीरियल किलर दिल्ली से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तरी दिल्ली से बिहार के 27 वर्षीय एक खूं‍खार अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 February 2024, 1:52 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने यहां उत्तरी दिल्ली से बिहार के 27 वर्षीय एक खूं‍खार अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी चंदन राम पर बिहार में हत्या, फिरौती और जमीन कब्जाने के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने चंदन को रोका तो उसने और उसके सहयोगी सुंदर ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाई लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: एनआईए ने बिहार में की छापेमारी, मिली बड़ी कामयाबी

अधिकारी ने बताया कि चंदन की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर बिहार की मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत; राबड़ी देवी, मीसा और हेमा को अंतरिम जमानत 

उन्होंने बताया कि सुंदर बिहार में कम से कम तीन आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में रह रहे थे लेकिन बिहार में फिरौती के फोन करने के लिए अक्सर नोएडा जाते रहते थे।

Published : 
  • 9 February 2024, 1:52 PM IST

Advertisement
Advertisement