Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, जानिये बिहार के नये मंत्रिमंडल के बारे में

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज ही बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहे है, जिसमें सीएम नीतीश के साथ 8 मंत्री शपथ लेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 January 2024, 2:55 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज ही राज्य में नयी सरकार का गठन होने जा रहे है। आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण होने जा रहा है। नये मंत्रिमंडल का रूप भी सामने आ गया है। नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट मीटिंग होगी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बताया ‘गिरगिट कहा- बिहार की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी 

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे। नीतीश की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत 6 कैबिनेट मंत्री होंगे। 

मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में जेडीयू के 2, भाजपा के 3, HAM के 1 और 1 निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 9वीं बार बनेंगे बिहार के सीएम 

नीतीश कैबिनेट में भाजपा के प्रेम कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जेडीयू के श्रवण कुमार और विजय चौधरी भी कैबिनेट में शामिल होंगे। HAM के संतोष और निर्दलीय विधायक सुमिट सिंह भी नीतीश के साथ शपथ लेंगे। 

इससे पहले नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल के नेता चुने गये। नीतीश कुमार भाजपा और जेडीयू के विधायकों और नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा और नई सरकार के गठन के दावा किया।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे।

Published : 
  • 28 January 2024, 2:55 PM IST